केंद्रीय विद्यालय संगठन एक प्रतिष्ठित ऑर्गनाइजेशन है जिसमें 1000 से अधिक विद्यालय हैं। हजारों छात्र एवं छात्र जो शिक्षक बनने का सपना देखते हैं केंद्रीय विद्यालय संगठन में नौकरी पाना चाहते हैं, परंतु लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षक वैकेंसी नहीं आई है।
केवीएस में पिछली वैकेंसी साल 2022 में आई थी पूरी प्रक्रिया साल 2023 में पूरी हुई और 2023 के अंत में पोस्टिंग दी गई। अतः केंद्रीय विद्यालय संगठन की अगली वैकेंसी का इंतजार हजारों प्रतियोगी छात्र और छात्र कर रहे हैं.। विभिन्न कारणों से वैकेंसी आने में देरी हो रही है। सूत्रों का कहना है की वैकेंसी के नियमों में कुछ बड़े बदलाव हो रहे हैं, इसके कारण ही वैकेंसी आने में देर हो रही है।

इस दौरान मंत्रालय द्वारा केंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षक भर्ती निकालने की तैयारियां जोरों से चल रही है। शिक्षक भर्ती संबंधी रिक्तियों की सूचना लगातार एकत्रित की जा रही है, जिससे की बड़ी संख्या में वैकेंसी निकली जा सके। हमारे शुभचिंतकों नें हमें स्क्रीनशॉट भेजा है जिससे यह स्पष्ट हो रहा है की किस प्रकार केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय और शिक्षा मंत्रालय केंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षक भर्ती के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहा है।
यहां हम बताना चाहेंगे कि शिक्षक भर्ती में देरी का मुख्य कारण NEP 2020 के अनुसार शिक्षक सेवा शर्तों में बदलाव, शिक्षक चयन प्रक्रिया में बदलाव, शिक्षक मानदंडों में बदलाव है ।
KVS वैकेंसी से संबंधित सभी खबरों को जानने के लिए और केवीएस शिक्षक पोस्ट की तैयारी के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करिए, और हमारे व्हाट्सएप चैनल का मेंबर बनिए। जिससे हम आपको नियमित अपडेट आसानी से भेज सकें।